फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenager dies after heart surgery, uproar at Sanjay Gandhi Hospital

Amethi News: दिल के ऑपरेशन के बाद किशोर की मौत, संजय गांधी अस्पताल में हंगामा

Thu, 25 Sep 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after heart surgery, uproar at Sanjay Gandhi Hospital
मुशीगंज ​स्थित संजय गांधी अस्पताल में कपिल की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : मुशीगंज ​स्थित संजय गांधी अस्पताल में कपिल की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
शाहगढ़। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद उपचार के दौरान बुधवार को गौरीगंज के कौहार बलभद्रपुर निवासी कपिल (17) की मौत हो गई। इसके बाद परिजन वसूली और अभद्रता का आरोप लगाते हुए भड़क उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने परिजनों को समझाया और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कपिल के पिता काशी प्रसाद सरोज ने बताया कि हृदय रोग की समस्या के कारण शुक्रवार को बेटे को भर्ती कराया गया था। रविवार को ऑपरेशन से पहले 2.63 लाख रुपये जमा कराए गए, साथ ही आयुष्मान कार्ड से 2.50 लाख रुपये भी खर्च कराए गए। एक वाॅल्व बदलने की बात कही गई थी, लेकिन दो वाॅल्व बदले गए। आरोप है कि इलाज के नाम पर लगातार रुपये मांगे जाते रहे। बुधवार को कपिल के चाचा वेद प्रकाश से एक लाख रुपये और मांगे गए।
विज्ञापन

उन्होंने भुगतान से पहले मरीज को दिखाने की बात कही तो रोक दिया गया। वेद प्रकाश ने बताया कि जब वे अंदर पहुंचे तो कपिल की मौत हो चुकी थी। उनका कहना है कि मौत के बाद भी वेंटिलेटर पर रखकर रुपये वसूले जा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान सुरक्षा गार्डों ने उनसे अभद्रता की और धक्का-मुक्की भी की। हंगामे के बीच अस्पताल प्रबंधन करीब दो घंटे तक कपिल को जीवित बताता रहा, लेकिन पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद मौत की पुष्टि की गई। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने किशोर की मौत स्वीकार कर ली है। मेमो के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीएमओ की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रो-रोकर बेहाल मां
कपिल की मौत के बाद मां रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे को पुकारती मां की करुण पुकार सुनकर हर किसी की आंख भर आई। बहन कविता और भाई प्रिंस भी गम में टूटे हैं। पिता और अन्य परिजन सदमे में हैं, जबकि रिश्तेदार व ग्रामीण ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
जांच के बाद होगी कार्रवाई

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद भर्ती किशोर की बुधवार को मौत होने की जानकारी मिली है। पीड़ित परिवार ने अभी शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद, डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याय, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अभय गोयल और सर्जन डॉ. रमेश कुमार को शामिल करते हुए जांच टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी है। उपचार में लापरवाही व परिजनों के आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।


आरोप निराधार

संजय गांधी अस्पताल के सीओओ अवधेश शर्मा ने बताया कि कार्डियोलॉजी विभाग में कपिल का ऑपरेशन हुआ था। उसका उपचार चल रहा था। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई। कपिल को स्वस्थ करने की पूरी कोशिश डॉक्टरों की टीम ने की। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed