{"_id":"67534b1722061ff0980667a9","slug":"team-raided-31-seed-shops-took-20-samples-amethi-news-c-96-1-ame1008-130787-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: टीम ने बीज की 31 दुकानों पर मारे छापे, लिए 20 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: टीम ने बीज की 31 दुकानों पर मारे छापे, लिए 20 नमूने
Sat, 07 Dec 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में नकली बीज की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को एसडीएम व कृषि विभाग के अफसरों की गठित संयुक्त टीम ने चारों तहसीलों में बीज की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने 31 दुकानों पर छापेमारी कर 20 नमूने एकत्रित किए। इस दौरान बीज विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
इस समय गेहूं की बोआई चल रही है। कालाबाजारी करने वाले नकली बीज खपाने की जुगत में लगे हैं। प्राइवेट बीज विक्रेता भी अच्छा मुनाफा कमाने के प्रयास में किसानों का शोषण करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को तिलोई में एसडीएम अमित कुमार और जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने 12 दुकानों पर छापेमारी कर 10 नमूने एकत्रित किए।
वहीं, गौरीगंज में एसडीएम दिग्विजय सिंह और डीडी सतेंद्र कुमार ने पांच दुकानों का निरीक्षण कर दो नमूने, अमेठी में एसडीएम आशीष सिंह और एसडीओ हरिओम मिश्र ने आठ दुकानों का निरीक्षण कर पांच नमूने लिए। साथ ही मुसाफिरखाना में एसडीएम प्रीति तिवारी और भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार ने छह दुकानों का निरीक्षण कर तीन बीज के नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकानों पर नकली बीज की रोकथाम को लेकर जिले की चारों तहसीलों में अभियान चलाया गया, जिसमें 31 दुकानों पर छापेमारी कर बीज के 20 नमूने लिए गए हैं। कहा कि सभी संग्रहित नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद अगर कमी मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।