{"_id":"5f9854e68ebc3e9bdf462325","slug":"teachers-posting-amethi-news-lko547321473","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षकों को मिलेगी ऑनलाइन तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षकों को मिलेगी ऑनलाइन तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन तैनाती दी जाएगी। महानिदेशक बेसिक शिक्षा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद बीएसए ने मंगलवार को आयोजित काउंसिलिंग निरस्त कर दी। अब महिला शिक्षकों से विकल्प लेकर 29 को और पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के हिसाब से 30 अक्तूबर को विद्यालय आवंटन पत्र बांटा जाएगा।
कोर्ट की ओर से जारी आदेश के बाद शासन ने लंबे समय से बाधित 69 हजार परिषदीय शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पुन: शुरू किया था। मौजूदा भर्ती प्रक्रिया के तहत सचिव बेसिक शिक्षा की ओर से जिले के लिए 281 अभ्यर्थियों की चयन सूची बीएसए को भेजी गई थी। चयन सूची मिलने के बाद बीएसए कार्यालय की ओर से दो दिन तक चली काउंसिलिंग में कुल 266 अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्र जमा किए। सभी का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कराया गया।
काउंसिलिंग प्रक्रिया के पूरी होने के बाद सभी शिक्षकों को पिछले दिनों नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया। नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने के लिए मंगलवार को बीएसए कार्यालय में आयोजित काउंसिलिंग में महिला व विकलांग अभ्यर्थियों से स्कूलों का विकल्प लिया जाना था। हालांकि मंगलवार सुबह महानिदेशक बेसिक शिक्षा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नए निर्देश मिलने के बाद काउंसिलिंग स्थगित करा दी गई।
विज्ञापन
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि अब महिला शिक्षकों से 29 अक्टूबर को स्कूलों का विकल्प लिया जाएगा। इसके बाद महिला शिक्षकों को 29 अक्तूबर तो पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के हिसाब से ऑनलाइन तैनाती देते हुए 30 अक्तूबर को स्कूल आवंटन पत्र दिया जाएगा।