फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teacher enraged by colleague's beating, demonstrated

Amethi News: साथी की पिटाई से भड़के शिक्षक, किया प्रदर्शन

Sat, 09 Nov 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 Nov 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teacher enraged by colleague's beating, demonstrated
बाजारशुकुल (अमेठी)। प्राथमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षक की बृहस्पतिवार को मामूली विवाद में पिता-पुत्र ने पिटाई कर दी। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को शिक्षक संगठन आक्रोशित हो गए। संगठन के बैनर तले शिक्षकों ने थाने के गेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर शिक्षक शांत हो गए।
विज्ञापन



बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल पूरे शुकुल मवैया रहमतगढ़ में कार्यरत शिक्षक विनय प्रकाश गौतम जैनबगंज बाजार में हरिनाथ यादव के मकान में किराए पर रहते हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को छत पर रखी टंकी से बह रहे पानी को बंद करने गए थे। इसी बीच पड़ोसी पिता-पुत्र ने अभद्रता करते हुए डंडों से उनकी पिटाई कर दी। बचाव में साथ रहने वाले शिक्षक अनिल कुमार पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन


पीड़ित शिक्षक विनय ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो शुक्रवार को शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुश पांडेय संग कई शिक्षक थाने पहुंच गए। थाने के गेट पर पहुंचे आक्रोशित शिक्षकों ने विरोध शुरू किया तो एसओ दयाशंकर मिश्र उन्हें समझाने पहुंचे। एसओ ने शिक्षकों कार्रवाई का भरोसा दिया, तक शिक्षक माने। एसओ ने बताया कि मामले की जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed