फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Take out Tiranga Yatra and shout slogans of Bharat Mata

Amethi News: तिरंगा यात्रा निकाल लगाए भारत माता के जयकारे

Fri, 15 Aug 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 15 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Take out Tiranga Yatra and shout slogans of Bharat Mata
अमेठी में तिरंगा यात्रा निकालते व्यापारी।-संवाद
अमेठी सिटी। स्वतंत्रता दिवस के पहले सरकारी और निजी संगठनों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति की भावना को मजबूत किया गया। बाइक तिरंगा रैली के साथ गूंज रहे देशभक्ति के नारों से लोग उत्साहित दिखे। भारत माता की जय के नारे लगाकर लोगों ने वीर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन




स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी की ओर से कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। गौरीगंज रोड स्थित जिला कार्यालय से शुरू हुई यात्रा सगरा तिराहा, गांधी चौक, अंबेडकर तिराहा, राजर्षि तिराहा होते हुए पुनः जिला कार्यालय पर समाप्त हुई। इस यात्रा में पहली बार 100 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर सीआरपीएफ के उप कमांडेंट पुष्कर सिंह और सहायक कमांडेंट चंदन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा, जिला महामंत्री राहुल लोहिया, नगर अध्यक्ष सोनू कसौंधन, युवा जिला महामंत्री पवन, जिला प्रभारी रामजी अग्रहरि, युवा जिला अध्यक्ष आजम राइन, पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी सोनी सहित कई व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



संग्रामपुर में एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह की अगुवाई में ब्लॉक कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा ब्लॉक से शुरू होकर थाने के सामने से होते हुए संग्रामपुर चौराहे, हनुमान मंदिर तिराहा और कालिकन धाम परिसर से भवसिंहपुर पंचायत भवन पहुंची। इसके बाद पुनः ब्लॉक परिसर में यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर ग्राम सचिव अजीत सिंह, मिथिलेश कुमार, सुनील कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अनवर, उस्मान सहित पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।



सिंहपुर में इन्हौना चौराहे से हाजीशाह बाबा तकिया तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। आयोजक जिला पंचायत सदस्य विकास यादव ने कहा कि हर घर में तिरंगा फहराने से देशभक्ति की भावना मजबूत होती है। इस दौरान सत्यदेव यादव, बब्लू गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, सुमित यदुवंशी, राकेश यादव, भारत लाल यादव आदि मौजूद रहे। युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से गौरीगंज, भेटुआ व जगदीशपुर में बाइक रैली निकाली गई। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। पीआरडी और मंगल दल के सदस्यों ने घरों व दुकानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशभक्ति को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed