{"_id":"642f06378762c6a83c03c357","slug":"suspention-dm-order-action-amethi-amethi-news-c-13-1-170264-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जल्द निलंबित किए जाएंगे जिला पर्यटन सूचना अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जल्द निलंबित किए जाएंगे जिला पर्यटन सूचना अधिकारी
Thu, 06 Apr 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। गत दिनों आयोजित अमेठी महोत्सव में भ्रष्टाचार करने वाले जिला पर्यटन सूचना अधिकारी जल्द निलंबित होंगे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद डीएम ने इसकी संस्तुति शासन को भेज दी है।
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने गत दिनों अमेठी महोत्सव की रूपरेखा तैयार की थी। प्रशासन की ओर से एक समिति गठित की गई थी। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. एम मकबूल को सचिव बनाते हुए आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी थी। आयोजन 24 से 26 मार्च तक चला। अमेठी महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होता था।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी कलाकारों को उनके पारिश्रमिक का भुगतान कर दिया गया था। बताते हैं कि महोत्सव समाप्त होने के बाद पर्यटन सूचना अधिकारी ने व्यक्तिगत रूप से और अपने लोगों के माध्यम से कलाकारों से संपर्क कर धनराशि की मांग की गई।
विज्ञापन
उन्होंने रागिनी श्रीवास्तव एवं टीम को किए भुगतान में से धनराशि की मांग की और अपने एक सहायक के खाते में डिजिटल तरीके से पैसा मांग लिया। आरोप है कि उनके परिजनों द्वारा भी कलाकारों से संपर्क कर धनराशि मांगी गई। भजन गायिका आस्था गोस्वामी से भी उन्होंने संपर्क किया और उनसे धनराशि की मांग की। मामले का खुलासा तब हुआ जब इन्हीं कलाकारों में से किसी ने सीधे डीएम से शिकायत कर दी। डीएम ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही निकले।
भेजा गया पत्र
डीएम के निर्देश पर पर्यटन सूचना अधिकारी पर लगे आरोपों की जांच कराई गई। जांच में आरोप सही मिलने के बाद निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। सान्या छाबड़ा, सीडीओ