{"_id":"6786b60aa01acfb350094687","slug":"suspects-location-not-found-team-engaged-in-search-amethi-news-c-96-1-ame1002-133161-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध की नहीं मिल रही लोकेशन, तलाश में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध की नहीं मिल रही लोकेशन, तलाश में जुटी टीम
Wed, 15 Jan 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गल्ला व्यवसायी की हत्या का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। अभी तक हत्या की वजह ही स्पष्ट नहीं हो पा रही है। संदिग्ध का मोबाइल बंद होने से उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है।
गौरीगंज कस्बे के वार्ड संख्या 23 स्थित चौक बाजार निवासी 60 वर्षीय फुटकर गल्ला दुकानदार हरिओम अग्रहरि की हत्या का खुलासा पुलिस नहीं कर पा रही है। प्रेम प्रसंग व भूमि विवाद सहित अन्य कई पहलुओं को खंगालने के बाद भी पुलिस हत्या की वजह पता नहीं कर पाई है।
फिलहाल पूरे मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम को अब व्यवसायी संग देर रात तक मौजूद युवक की गिरफ्तारी का इंतजार है। वह भागा हुआ है। सूत्रों के अनुसार संदिग्ध आरोपी मनोरोगी व नशेड़ी भी है। वीटीएस में भी करीब दो हजार से अधिक नंबर मिलने के बाद पुलिस दिन-रात उसे खंगालते हुए हत्यारोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। अन्य संदिग्धों से पूछताछ में भी पुलिस के हाथ अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।