{"_id":"61900230c535ab71923b1178","slug":"surprise-inspection-of-paddy-procurement-centers-amethi-news-lko6042982188","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत चल रही सरकारी धान की खरीद में परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। अधिकांश केंद्रों पर नियमित बिजली सप्लाई न मिलने से बिजली की तौल मशीन न चल पाने से खरीद कार्य में घंटों लग रहे हैं।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खरीद केंद्रों की जमीनी हकीकत परखने को एसडीएम मुसाफिरखाना राकेश कुमार ने शनिवार को कई क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण निरीक्षण किया। इस दौरान एक क्रय केंद्र पर प्रभारी गायब मिले तो दूसरे केंद्र पर बिजली न होने से खरीद का कार्य बाधित मिला। क्रय केंद्र पर मिली कमियों से नाराज एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
एक नवंबर से जिले की पांच एजेंसियों के 53 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की हकीकत देखने के लिए शनिवार को डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर एसडीएम मुसाफिरखाना राकेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी समिति जाफरगंज स्थित धान क्रय केंद्र प्रभारी सर्वेश कुमार मिश्र अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
एफसीआई के मंगरौरा स्थित क्रय केंद्र पर धान खरीद नहीं होने का मामला सामने आया तो मौजूद टेक्निकल सहायक पवन ने बताया कि लाइट की अनुपलब्धता के चलते धान की खरीद नहीं हो पा रही है। इसके अतिरिक्त पीसीएफ के निहालगढ़ केंद्र प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव और यूपीएसएस के क्रय केंद्र प्रभारी शमशीर खान नेे बोरा नहीं होने की जानकारी दी। जबकि गोदाम में एसडीएम को बोरा मौजूद मिला।
क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान मौजूद मिले किसानों ने केंद्र प्रभारी पर बिचौलियों के माध्यम से धान खरीद करने तथा किसानों को परेशान करने का भी आरोप लगाया है। क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था से भड़के एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाते हुए डीएम को रिपोर्ट भेजकर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।