{"_id":"6517198996a5af5d2c04c394","slug":"students-made-aware-to-join-the-army-amethi-news-c-96-1-brp1002-6123-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सेना में शामिल होने के लिए छात्रों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सेना में शामिल होने के लिए छात्रों को किया जागरूक
Sat, 30 Sep 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल के बच्चों के साथ नौसेना अधिकारी
अमेठी। भारतीय सेना में करियर चयन करने के लिए एआरओ अमेठी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके माध्यम से छात्रों को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए जागरूक किया गया।
सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के निदेशक कर्नल सुनील कुमार ने 124 किमी. की साइकिल यात्रा अमेठी से प्रयागराज तक दुर्गम क्षेत्र के गांवों से होते हुए तय की। इस दौरान 1720 छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। इसमें रणंजय इंटर कॉलेज (थेघा), चंदिका इंटर कॉलेज (संदवा चंदिका), प्रताप बहादुर पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (प्रतापगढ़), ग्राम विकास इंटर कॉलेज (देलहुपुर) तथा एनसीसी कैंप, ठाकुर हर नारायणसिंह डिग्री कॉलेज (प्रयागराज) के छात्र शामिल थे। छात्रों को अपने कॅरियर का पहला कदम भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त करके तथा आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद