फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Student's eardrum ruptured due to teacher's beating, case registered

Amethi News: शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा, केस दर्ज

Tue, 12 Sep 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Student's eardrum ruptured due to teacher's beating, case registered
अमेठी। शहर स्थित शिव प्रताप इंटर कॉलेज में शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटने का मामला आया है। शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बे में संचालित शिव प्रताप इंटर कॉलेज में तिवारीपुर करनाईपुर गांव निवासी शिवेंद्र तिवारी का पुत्र अनिरुद्ध तिवारी पढ़ता है। वह कक्षा नौ का छात्र है। सोमवार को किसी बात पर स्कूल के शिक्षक शिवलाल जायसवाल ने अनिरुद्ध तिवारी की पिटाई कर दी। छात्र के कान से खून आने लगा।
विज्ञापन

मंगलवार को परिजन उसे लेकर चिकित्सक के पास गए तो डॉक्टर ने बताया कि पिटाई से कान का पर्दा फट गया है। जिसके बाद माता रीना तिवारी ने थाने में तहरीर देकर शिक्षक पर गाली देने के साथ पुत्र की पिटाई करने व जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच कर होगी कार्रवाई
प्रधानाचार्य नवल किशोर सिंह ने बताया कि काम पूरा नहीं होने पर शिक्षक की ओर से छात्र को एक थप्पड़ मारने की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से लगाए आरोप भी संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करवाकर की जाएगी कार्रवाई
शिव प्रताप इंटर कॉलेज में शिक्षक की पिटाई से छात्र के घायल होने की जानकारी नहीं है। शिक्षक के छात्र की पिटाई करना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यदि ऐसा है तो बुधवार को जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में शिक्षक की ओर से छात्र की पिटाई करने की पुष्टि के बाद के नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रीता सिंह-डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed