फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Student returning from Noida dies in accident

Amethi News: नोएडा से लौट रहे छात्र की हादसे में मौत

Wed, 22 Oct 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Student returning from Noida dies in accident
शाहगढ़। दीपावली की छुट्टियों में नोएडा से घर लौट रहे एक युवक की शनिवार सुबह उन्नाव में सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। मुड़ियापुर गांव निवासी अजय सिंह ने बताया कि उनका पुत्र राजवीर सिंह (21) नोएडा में एमसीए की पढ़ाई करता था। शुक्रवार रात वह अपने मुसाफिरखाना के दादरा निवासी साथी अभिनव सिंह के साथ बाइक से निकला था। शनिवार सुबह आगरा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में बेटा घायल हो गया, जिसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जबकि साथ अभिनव सिंह घायल हो गया। रविवार देर रात जब राजवीर का शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम पसर गया। राजवीर की मौत से मां राजेश्वरी और छोटे भाई रणवीर का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आई वृद्धा की मौत : संग्रामपुर। कोलवा गांव निवासी राजपति (65) सोमवार शाम ठेंगहा रामघाट पुल के पास भैंस चरा रही थीं। सड़क पार करते समय वह बाइक की चपेट में आ गईं। उन्हें परिजनों ने एंबुलेंस से अमेठी सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रायबरेली एम्स भेजा, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की चपेट में आई बाइक, युवक घायल : बाजार शुकुल। लखनऊ के गोमती नगर निवासी हिमांशु सिंह (35) मंगलवार को पासिन पुरवा गांव के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। वह मऊ के विमराव गांव में मामा की तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हिमांशु ने हेलमेट पहन रखा था। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, बड़गांव निवासी सुनील कुमार सिंह की तीन वर्षीय पुत्री अनन्या सोमवार देर शाम दीपावली के दिन बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार ने बच्ची को टक्कर मार दी। अनन्या को परिजनों ने निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed