फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Strong westerly winds increase cold, people shiver

Amethi News: तेज पछुआ हवा से बढ़ी ठंड, ठिठुरे लोग

Mon, 29 Dec 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 29 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Strong westerly winds increase cold, people shiver
 गौरीगंज बस स्टॉप पर ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग। -संवाद
अमेठी सिटी। पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से जिले में ठंड का असर तेज हो गया है। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, हालांकि बारिश नहीं हुई। गलन भरी ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित नजर आया। लोग घरों में दुबके रहे और सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल नहीं रही। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन



पिछले चार दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह कुछ देर के लिए आसमान साफ दिखा, मगर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने से दिन में भी ठिठुरन बनी रही। शाम होते ही ठंड का असर और बढ़ गया। लोग रजाई और गर्म कपड़ों में दुबक गए। मौसम के बदले मिजाज का असर बाजारों पर भी दिखाई दिया। दुकानें देर से खुलीं और दोपहर बाद ही खरीदार पहुंचे।
विज्ञापन




चाय की दुकानों पर अपेक्षाकृत अधिक भीड़ दिखी। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सर्द हवा और घने कोहरे से किसानों की चिंता बढ़ गई है। दलहनी और तिलहनी फसलों पर पाले का खतरा बना हुआ है। किसानों का कहना है कि मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। आलू की फसल को लेकर भी पाले की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed