फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   strike

एक दिवसीय हड़ताल का जिले में रहा मिलाजुला असर

Thu, 26 Nov 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
strike
गौरीगंज-अमेठी। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल का जिले में मिलाजुला असर दिखाई पड़ा। हड़ताल के दौरान कुछ बैंक शाखाएं बंद रहीं तो कुछ में लेन-देन होता रहा। डाकघरों में कर्मियों ने मुख्यद्वार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। सहालग का सीजन होने से हड़ताल से जहां उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी वहीं जिले में करीब सात से आठ करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बैंक व डाकघर कर्मचारी सड़क पर उतर आए। हड़ताल में शामिल बैंक कर्मियों ने बैंकों में तो डाकघर कर्मियों ने पोस्ट आफिस में तालाबंद कर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताली कर्मियों ने मांगों के समर्थन में फैक्स के माध्यम से तो डाक कर्मियों ने भी ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में डाक कर्मियों ने ग्रामीण डाक सेवकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने, ग्रामीण डाक सेवकों को तीन समयबद्ध पदोन्नति, 180 दिनों का अवकाश तथा अवकाश पर नगद भुगतान, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तो बैंक कर्मियों ने अपनी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान बृहस्पतिवार को जिले में पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक, यूको बैंक व डाकघरों में करीब सात से आठ करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। सहालग सीजन में बैंक की हड़ताल से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विमल कुमार गुप्त ने हड़ताल के दौरान जिले में सात से आठ करोड़ का लेन-देन प्रभावित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि लोगों को परेशानी से बचाने के लिए एटीएम में नगदी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई थी जिसके उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed