फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Stretcher was not available in CHC, patient was taken away by hands

Amethi News: सीएचसी में नहीं मिला स्ट्रेचर, मरीज को हाथों से उठाकर ले गए

Wed, 30 Apr 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Stretcher was not available in CHC, patient was taken away by hands
अमेठी सिटी। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाएं फिर सवालों के घेरे में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की पोल खोल रहे हैं। वीडियो संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिम्मेदार वीडियो की जांच करवाकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गंभीर मरीज को परिजन हाथों में उठाकर अस्पताल में ले जा रहे हैं। वीडियो में युवक के पैर में पट्टी बंधी हैं और परिजन उसे गोद में लेकर वाहन तक ले जाते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में एक और मरीज को तीन-चार लोग मिलकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें मरीज के हाथ में विगो लगा है और उसके साथ ग्लूकोज की बोतल भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन



इसके अलावा, एक अन्य वीडियो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में स्ट्रेचर के टूटे हुए पड़े होने का दृश्य दिखाया गया है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह वीडियो स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों की भारी कमी को उजागर कर रहा है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो कब का है और किस अस्पताल का है, यह स्पष्ट नहीं है। जिले के सभी अस्पतालों में स्ट्रेचर सहित अन्य सुविधा मौजूद है ,जिनका लाभ भी मरीजों को मिल रहा है। वीडियो की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद यदि वीडियो जिले के अस्पताल से जुड़ा होगा तो संबंधित सहित एंबुलेंस के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed