फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Strengthen the organization by uniting: Minister in charge

एकजुट होकर संगठन को करें मजबूत : प्रभारी मंत्री

Mon, 10 Feb 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization by uniting: Minister in charge
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय कार्यालय पर सोमवार को जिले के प्रभारी व खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग राज्यमंत्री सतीशचंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रभारी मंत्री का पार्टी जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र सहित पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीएम और सीएम की ओर से कराए जा विकास कार्यों व संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते भाजपा दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन




मिल्कीपुर विधानसभा और दिल्ली में मिली जीत पर बधाई दी। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन से लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि एकजुट होकर सभी लोग बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। आगामी विधानसभा चुनाव में अमेठी की सभी चारों विधानसभा सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प दिलाया। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं, अपितु दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। कहा कि वह 24 घंटे अमेठी के कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख में साथ खडे हैं। कार्यकर्ताओं का किसी प्रकार का शोषण और उत्पीड़न नहीं होने पाएगा। इस दौरान प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed