{"_id":"6ab189addfa13af8b30e9542","slug":"stop-power-cuts-amethi-news-c-96-1-ame1016-176229-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिजली कटौती बंद की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिजली कटौती बंद की जाए
Tue, 22 Sep 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी में प्रदर्शन करते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : स्थानीय
जगदीशपुर। मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात में कई घंटे बिजली गुल रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सोमवार को कांग्रेसियों ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय पासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुसाफिरखाना को सौंपा। इसमें बिजली कटौती बंद कराने की मांग की गई।
कांग्रेसियों ने ज्ञापन में बाजारशुकुल, सिधियावां, महोना, जगदीशपुर, वारिसगंज, औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर, बीएचईएल और मुसाफिरखाना से जुड़े बिजली उपकेंद्रों की आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने और अनावश्यक रात्रिकालीन कटौती रोकने की मांग भी की गई। कांग्रेसियों ने दुर्गा पूजा के दौरान बिजली आपूर्ति की विशेष निगरानी कराने को कहा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा, सतीश सिंह, मोहम्मद शफीक, मुनीर अहमद, अजय कुमार, पवन मिश्र, जवाहरलाल श्रीवास्तव, आशानंद ओझा और दिनेश कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।