फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   stolen

अमेठी: चोरों ने पार की 10 लाख की नगदी व 30 लाख के आभूषण

Sat, 18 Feb 2023 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
stolen
अमेठी। शहर के गायत्री नगर धम्मौर रोड पर स्थित एक व्यापारी के खाली मकान में चोरों चोरों ने ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये नकद और 30 लाख के आभूषण पार कर दिया। पीड़ित परिवार वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धम्मौर रोड पर स्थित गायत्री नगर मोहल्ला में आनंद कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वे इसी मकान के सड़क वाले हिस्से में हार्डवेयर का व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार को उनके भतीजे विकास की शादी थी। शादी का कार्यक्रम मुंशीगंज रोड स्थित धर्मा रिसॉर्ट में था। कार्यक्रम में परिवार व रिश्तेदार सभी लोग घर पर ताला बंद कर चले गए।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार रात करीब 12 बजे जब वह एक बार मकान पर आए तो सब कुछ ठीक था। शनिवार भोर चार बजे जब वे घर पहुंचे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जब उन्होंने देखा तो सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। पांच अलमारी एवं घर में आए सभी रिश्तेदारों व घर के बक्से आदि का ताला टूटा हुआ था। पीड़ित के अनुसार घर के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम में आए अन्य रिश्तेदारों के आभूषण एवं नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि चोरों ने घर में रखी 10 लाख रुपये की नकदी समेत 30 लाख के आभूषण पार कर दिए हैं। घर में राशन को छोड़कर अन्य सभी सामान चोर उठा ले गए हैं। सूचना पर सीओ लल्लन सिंह, प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी समेत अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। यह घटना कोतवाली परिसर से महज 500 मीटर की दूरी पर होने के चलते जहां चर्चा का विषय बनी हुई है वहीं पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहा है।

विकास ने बताया करीब चार अलग-अलग पुलिस जीप में अफसर आए लेकिन अभी तक उन्हें कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं दी गई है। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले का खुलासा करने को लेकर टीम गठित की गई है। जल्द ही घटना का अनावरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed