फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   State Election Commission issued revised notification

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की संशोधित अधिसूचना

Sun, 06 Dec 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
State Election Commission issued revised notification
अमेठी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में पंचायत निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम तिथिवार घोषित किया गया है। संशोधन निर्देश मिलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने तिथिवार घोषित कार्यक्रम के अनुरूप उसका क्रियान्वयन कराने का निर्देश मातहतों को दिया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों अधिसूचना जारी की थी। जारी अधिसूचना के अनुरूप जिले में पंचायत मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम तिथिवार संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

चार दिसंबर को आयोग की ओर से एक संशोधित अधिसूचना जारी करते हुए पंचायत निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 13 नवंबर से 26 दिसंबर तक ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राफ्ट के रूप में तैयार नामावलियों की जांच तथा दावा आपत्ति 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक ली जाएगी। दावा आपत्तियों का निस्तारण चार जनवरी से 11 जनवरी तक किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की पांडुलिपि को तैयार कर उन्हें 12 से 21 जनवरी तक मूल सूची में शामिल करने का काम किया जाएगा।

जन सामान्य के लिए निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 22 जनवरी को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुरूप सभी कार्यवाही नियत समय पर पूरी कर ली जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संचालित सभी कार्यक्रमों की उनकी ओर से नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed