फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sri ram katha will be started from today

तैयारियां पूरी, आज शुरू होगी दिव्य श्रीराम कथा

Sun, 28 Feb 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
sri ram katha will be started from today
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के रणंजय इंटर कॉलेज खेल मैदान में सोमवार अपराह्न दो बजे से शुरू होने वाली नौ दिवसीय रामकथा की समस्त तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं। कथा शुरू होने से पहले ज्योर्तिमठ बद्रिकाश्रम पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज की अगुवाई में कलशयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

कथा स्थल से प्रारंभ कलश यात्रा शहर के पूर्वी छोर पर स्थित बूढन माता मंदिर तक जाएगी। यहां से बाईपास व अमेठी रोड होते हुए यात्रा कथा स्थल पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

कलश यात्रा में कारसेवकपुरम अयोध्या के प्रभारी चंद्रांशु महाराज, कनक भवन मंदिर अयोध्या के प्रभारी राघवेंद्र दास, शिरडी स्थित सांई बाबा मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी आनंद महाराज के अलावा कई अति विशिष्ट लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा आयोजक भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कलश यात्रा सुबह नौ बजे शुरू होकर एक बजे समाप्त होगी। कलश यात्रा में चार हाथी, दस घोड़ा व कई डीजे तथा अन्य वाद्य यंत्रों के साथ बड़ी संख्या में वाहन व लोग शामिल होंगे।

कथा प्रतिदिन अपरान्ह दो बजे शुरू होकर शाम छह बजे समाप्त होगी। आयोजक ने बताया कि कथा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा प्रति दिन अलग-अलग क्षेत्रों के अति विशिष्ट लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed