{"_id":"5fa823628ebc3e9b946f5c0b","slug":"sports-ground-will-be-prepared-in-sambasi-villages-under-mnrega-scheme-amethi-news-lko5492909117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा योजना से सैंबसी गांवों में तैयार होगा खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा योजना से सैंबसी गांवों में तैयार होगा खेल मैदान
विज्ञापन
अमेठी। गांवों में छिपी खेल जगत की प्रतिभा को उजागार करने के लिए शासन ने ग्राम पंचायतों में खेल मैदान तैयार करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो इसके लिए ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हित करने का काम चल रहा है। बीडीओ बहादुरपुर ने सैंबसी गांव में चिन्हित भूमि का निरीक्षण करने के बाद ग्राम पंचायतों को मनरेगा योजना से प्रस्ताव तैयार कर रिपोर्ट देने को कहा है।
खेला इंडिया कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान तैयार किया जाएगा। शासन व डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी/ प्रभारी बीडीओ बहादुरपुर राजेश शर्मा में ब्लॉक के सैंबसी गांवों में राजस्व विभाग के सहयोग से खेल मैदान के लिए भूमि चिन्हित कराई है।
भूमि चिन्हित करने के बाद प्रभारी बीडीओ ने पंचायत सचिव को ग्राम पंचायत में खुली बैठक आयोजित कर महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत खेल मैदान के चारों तरफ मिट्टी का बंधा तैयार करने, पौध रोपित करने, पेयजल, प्रसाधन, स्पोटर्स ट्रैक निर्माण समेत अन्य सुविधा का प्रस्ताव तैयार कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
प्रस्ताव तैयार होने के बाद ग्राम पंचायतों को आवंटित धनराशि से खेल मैदान को सुविधा से लैश कर खिलाड़ियों को तैयार के लिए ग्राम पंचायतों को सुपुर्द किया जाएगा। मैदान में न सिर्फ खिलाड़ियों को विभिन्न खेल तैयारी की सुविधा मिलेगी बल्कि मैदान का उपयोग ग्रामीण मर्निग वाक के साथ पार्क के रूप में भी कर सकेंगे।
प्रभारी बीडीओ राजेश कुमार शर्मा ने खेल मैदान के लिए भूमि चिन्हित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही मनरेगा योजना से खेल मैदान को सुविधा से लैश करते हुए गांव में छिपी खेल जगत की प्रतिभाओं को उभारने में सहयोग किया जाएगा।