फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   special training for two teachers in hindi and math

गणित व विज्ञान में विशेष प्रशिक्षण लेंगे दो शिक्षक

Wed, 10 Aug 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
special training for two teachers in hindi and math
गौरीगंज (अमेठी)। जूनियर स्तर पर विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान के प्रति आकर्षित करने के लिए शिक्षा प्रणाली को सरल व सुलभ बनाया जाएगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए पिछले दिनों राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय ने आवेदन मांगा गया था। जिले से 22 शिक्षकों ने शैक्षिक सुधार संबंधी वीडियो के साथ आवेदन किया था।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं में गणित एवं विज्ञान विषय में रूचि बनाए रखने हेतु गणित एवं विज्ञान विषय में 10 शिक्षकों का आईआईटी गांधीनगर गुजरात में मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षित कराने का निर्णय लिया है। शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा सके इसके लिए निदेशक राज्य विज्ञान संस्थान प्रयागराज ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर गणित एवं विज्ञान में दक्ष अध्यापकों की सूची मांगी गई थी।
विज्ञापन

साथ में गणित एवं विज्ञान को रूचिकर तरीके से किस प्रकार पढ़ाया जाए विषय पर शिक्षकों का एक-एक वीडियो भी मांगा गया था। जिले से 22 शिक्षकों ने आवेदन किया था। आवेदन करने वाले शिक्षकों के दस्तावेजों के साथ तैयार शैक्षिक गुणवत्ता सुधार संबंधी वीडियो के आधार पर संग्रामपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल तिहैतनपुर में कार्यरत रजनीश द्विवेदी व बहादुरपुर ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल भूलामऊ प्रथम के शिक्षक सुरेंद्र नारायण शुक्ल का चयन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों का चयन होने के बाद बीएसए डॉ. अरविद कुमार पाठक ने दोनों शिक्षकों को 15 से 19 अगस्त तक आईआईटी गांधीनगर गुजरात में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed