फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Somewhere buzzing and somewhere locked

Amethi News: कहीं गुलजार तो कहीं बंद मिले ताले

Tue, 19 Aug 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Somewhere buzzing and somewhere locked
 बाल वाटिका के शुभारंभ के बाद बंद पड़ा प्राथमिक विद्यालय जगदीशवापुर दयालापुर। -संवाद
अमेठी सिटी। विलय के बाद खाली हुए 24 परिषदीय विद्यालयों में बाल वाटिका का शुभारंभ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया। इसके उलट सोमवार को ही प्राथमिक स्कूल आनापुर और जगदीशवापुर दयालापुर की बाल वाटिका में ताले लटके मिले। हालांकि, माधवपुर और अमिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों का ज्ञानवर्धन करतीं मिलीं।
विज्ञापन



बाल वाटिका का उद्देश्य नन्हे बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास करना है। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बच्चों का खेल गतिविधियों और शिक्षण सामग्री के माध्यम से ज्ञान बढ़ाना है। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को अक्षर और संख्या ज्ञान कराया जाना तय है। कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर यहां भी प्ले ग्रुप और किंडर गार्डन जैसी पढ़ाई कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन



सोमवार को पड़ताल की गई तो दो बाल वाटिकाओं में न तो बच्चे मौजूद मिले और न ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका। सुबह 11:35 बजे बाल वाटिका जगदीशवापुर दयालापुर का मुख्य कक्ष बंद था। परिसर में पांच महिलाएं बैठी मिलीं। पूछने पर उन्होंने खुद को आशा बहू बताया और कहा कि वे बैठक के लिए आई हैं। 11:52 बजे आनापुर स्कूल का मुख्य द्वार भी बंद मिला। अंदर न तो बच्चे थे और न ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें बाल वाटिका बंद होने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी और जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।



दो केंद्रों पर दिखी चहल-पहल
बाल वाटिका माधवपुर में सोमवार को 25 के सापेक्ष 15 बच्चे आए थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम देवी बच्चों को पढ़ाती मिलीं। इसी तरह अमिया केंद्र पर भी 35 में 20 बच्चे मौजूद थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना देवी बच्चों को शैक्षिक गतिविधियां कराती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed