{"_id":"68111e735212b8bb2d0d4069","slug":"so-far-two-lakh-families-have-been-covered-under-ayushman-card-amethi-news-c-96-1-ame1008-139359-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब तक दो लाख परिवार आयुष्मान कार्ड से आच्छादित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब तक दो लाख परिवार आयुष्मान कार्ड से आच्छादित
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में लक्षित परिवारों के सापेक्ष अब तक 2,00,183 परिवार आयुष्मान कार्ड से आच्छादित हो गए हैं। अब तक दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष परिवारों में अंकित 3,06,189 पात्र सदस्यों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में अब तक 40,827 आयुष्मान कार्डधारियों को लाभ मिला है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले को कुल 2,02,779 परिवारों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित करने का लक्ष्य मिला था। विभाग की ओर से अब तक 2,00,183 परिवार को आच्छादित कर दिया गया है। इन लक्षित परिवाराें में 8,90,907 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनना है। जिसके सापेक्ष अब तक करीब 5,84,718 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं। वहीं, 3,06,189 लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से छूटे हुए सदस्यों के आयुष्मान कार्ड अभियान चलाकर बनाए जा रहे हैं।
43,027 लोगों ने कराया आयुष्मान कार्ड से इलाज
योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 से अब तक जिले में अब तक 43,027 लोगों ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से विभिन्न बीमारियों का इलाज कराया है। जिसमें से विभाग की ओर से 40,829 इलाज कराने वाले लाभार्थियों का क्लेम हुआ है। विभाग के अनुसार इन लाभार्थियों का 62 करोड़ 75 लाख रुपये की धनराशि से इलाज का लाभ मिला है।
विज्ञापन
70 वर्ष से अधिक 6,987 बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड
70 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। 70 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के लिए कोई सूची व अन्य अभिलेख की जरूरत नहीं है। सिर्फ आधार कार्ड से ही उनका पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। अब तक जिले में 6,987 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बन गए हैें।
सभी पात्रों के बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड
जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत डॉ. अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि पोर्टल नहीं चलने व डाटा मिसमैच होने के कारण शेष बचे लाभार्थियों के कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है। पात्र सभी लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी पंचायत भवन, सीएचसी व आशा से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही आयुष्मान एप लोड कर स्वयं भी कार्ड बना सकते हैं।