फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smriti's caress showered on children, asked what is the plan with Marks

Amethi News: बच्चों पर बरसा स्मृति का दुलार, मार्क्स संग पूछा क्या है प्लान

Sat, 10 Jun 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 10 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Smriti's caress showered on children, asked what is the plan with Marks
स्मृति ईरानी के साथ सेल्फी लेती बच्ची
जगदीशपुर(अमेठी)। रायबरेली से होते हुए कृष्णानगर चौराहे पर शुक्रवार शाम पहुंचीं केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी का अलग अंदाज दिखा। बच्चों के साथ सेल्फी खिंचवाई, कॅरियर के बारे में पूछा। सब्जी विक्रेता अंकित से पूछा कि क्या प्लान बनाया है। जवाब मिला कि अभी नहीं बनाया है। इस पर स्मृति ने कहा कि कुछ प्लान बनाओ, क्या करना है। हमें बताओ हम आपकी क्या मदद कर सकते हैं। कितने मार्क्स आए हैं जैसे सवाल भी उन्होंने पूछे।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम जायस, गोरियाबाद के रास्ते कृष्णा नगर चौराहे पर पहुंची केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों के साथ चाय पे चर्चा की। लोगों ने समस्याओं का शिकायती पत्र दिया, जिसके निस्तारण का भरोसा दिलाया। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने मोबाइल खोलकर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की लंबी लिस्ट पढ़नी शुरू कर दी, जिसे सुनकर लोग हतप्रभ रह गए। इस दौरान कुलदीप और दीपू जायसवाल के होटल पर रुककर कार्यकर्ताओं के साथ चाय समोसा और नमकीन खाया।
विज्ञापन


इनका नाम नोट करो, मदद कराओ
गाड़ी में बैठते समय डेबरा के नजाकत ने आवाज देकर कहा कि उनका पुत्र अकमल दिव्यांग है। उन्होंने गाड़ी रुकवाकर उसे अपने पास बुलाया। स्थानीय कार्यकर्त्ता को जिम्मेवारी सौंपते हुए कहा कि इसकी पूरी डिटेल लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी से मिलकर हर संभव मदद कराओ। सब्जी विक्रेता अंकित ने मिलने की इच्छा जताई, उसे बुला कर मिलने के बाद फोटो खिंचवाई। इस मौके पर जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला, राजू सिंह, राकेश त्रिपाठी, डॉ. प्रज्ञा बाजपेई, गीता सिंह, राजेश सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज करेंगी उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री शनिवार की सुबह दस बजे गौरीगंज नगर पालिका परिषद के कार्यालय का उद्घाटन करेंगी। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पालिकाध्यक्ष रश्मि सिंह ने बताया कि दौरे को देखते हुए अन्य प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed