फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Six suspected dengue patients found, teams reached village

Amethi News: डेंगू के छह संदिग्ध मरीज मिले, गांव पहुंचीं टीमें

Thu, 19 Oct 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 19 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Six suspected dengue patients found, teams reached village
मरीजों की जांच करते चिकित्सक
अमेठी। जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। बुधवार को डेंगू की किट से जांच में छह मरीज संदिग्ध संक्रमित मिल। जिला अस्पताल की ओपीडी में जुखाम बुखार से पीड़ित मिले 406 मरीजों का इलाज किया गया। जबकि डेंगू पॉजीटिव मिले मरीजों के संबंधित गांवों में पहुंची टीमों ने आसपास के लोगों की जांच कर खून के सैंपल लिए। एंटी लार्वा का छिड़काव कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है दिन में गर्मी व कड़ी धूप जो रात में मौसम सर्द हो गया है। इन सबके बीच जिले में जुखाम बुखार एवं डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को जिले में कार्ड से हुई डेंगू जांच में छह संदिग्ध मरीज पाए गए। जिसमें सीएचसी अमेठी, गौरीगंज, संग्रामपुर, भेटुआ, भादर, शाहगढ़ और जगदीशपुर के एक-एक डेंगू संदिग्ध मरीज पाए गए है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में 905 मरीज आए। जिसमें से 328 मरीज बुखार, 78 मरीज जुखाम, 71 खांसी, 67 ठंड, 49 पेटदर्द, 44 मरीज डिहाइड्रेशन से पीड़ित रहे। चिकित्सकों द्वारा जुखाम बुखार से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। डेंगू पॉजिटिव मिले मरीजों के संबंधित गांवों में स्वास्थ्य टीमें पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव और आसपास के लोगों की जांच कर दवा किट उपलब्ध कराने के साथ ही ब्लड सैंपल लिया। मलेरिया अधिकारी डॉ. शेषधर द्विवेदी ने छह संदिग्ध डेंगू के मरीज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed