फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir...the bullies are occupying the protected land.

Amethi News: साहब...सुरक्षित भूमि पर दबंग कर रहे कब्जा

Sun, 09 Feb 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sir...the bullies are occupying the protected land.
अमेठी सिटी। जन शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम निशा अनंत व एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने रामगंज, एडीएम अर्पित गुप्ता व एएसपी हरेंद्र कुमार ने विधायक सुरेश पासी संग जगदीशपुर थाने में तो गौरीगंज में तहसीलदार नरेंद्र बहादुर ने शिकायतों की सुनवाई की। अन्य थानों में नामित नोडल अफसरों ने लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन



गौरीगंज थाने में आनापुर गांव निवासी वासुदेव यादव शिकायती पत्र लेकर पेश हुए। कहा कि साहब... नवीन खाते के लिए सुरक्षित भूमि पर गांव के कुछ दबंग कब्जा कर रहे हैं। सुरक्षित भूमि पर कब्जा करने से मना करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। सुरक्षित भूमि पर कब्जा होने से लोगों को परेशानी हाेगी। इसके बाद तहसीलदार ने टीम गठित कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन



इसी बीच पूरे फाजिल गांव निवासी आसिया पेश हुईं। कहा कि घर के सामने सीमेंट की चहारदीवारी बना मकान को सुरक्षित करने की कोशिश कर रही हैं। गांव के कुछ लोग उसकी दीवार गिराते हुए कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। इस मामले के भी निस्तारण के लिए टीम रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अतिरिक्त पूरे तकिया रौजा गांव निवासी मोहम्मद इब्राहिम ने पैतृक भूमि पर भवन निर्माण में जबरन कुछ लोगों पर बाधा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सुनवाई के बाद यहां भी राजस्व व पुलिस की टीम रवाना की गई। एसएचओ श्याम नारायण ने बताया कि छह मामले आए, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण करवाया गया है।



कमरौली थाने में आयोजित समाधान दिवस में अभिनेष कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं, जहां दो शिकायतें आईं, जिसमें एक का निस्तारण कराया गया। जगदीशपुर कोतवाली में विधायक सुरेश पासी, अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता व अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने फरियादियो की शिकायतें सुनीं। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ निवासी सरयू सिंह ने कहा कि साहब... हमारे गांव के विरोधी पट्टीदार जबरन कब्जा की नीयत से हमारे हाते पर कब्जा कर रहे हैं। रोकने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इस मामले का भी निस्तारण करवाने के लिए टीम रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed