फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir...the bullies are occupying our land

Amethi News: साहब...हमारी भूमि पर कब्जा कर रहे दबंग

Sun, 23 Mar 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sir...the bullies are occupying our land
अमेठी सिटी। जनशिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। गौरीगंज में एएसपी हरेंद्र कुमार व नायब तहसीलदार अनुश्रि तिवारी ने शिकायतों की सुनवाई की। अन्य थानों में नामित नोडल अफसरों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। सुनवाई के बाद अधिकतर मामलों में शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई।
विज्ञापन



गौरीगंज थाने में 12:10 बजे सारीपुर गांव निवासी रघुराम शिकायती पत्र लेकर पेश हुए। कहा कि साहब... उनकी खाते की भूमि है। जिस पर वह निर्माण करना चाह रहे हैं। कुछ दबंगा लोग जबरन निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। पूछने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एएसपी ने टीम गठित कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा। इसी बीच पंडरी गांव की रहने वाली सतनाबाई हाथ पेश हुईं। कहा कि साहब... उनकी भूमि पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। वह निराश्रित हैं, कोई सहारा नहीं है। ऐसे में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। मेरा हिस्सा दिलवा दीजिए। इस मामले में एएसपी ने टीम भेजकर जांच करते हुए कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन



ऐंधी गांव की अजादुल निशा ने पेश होकर गांव के कुछ लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सुनवाई हो रही थी, तभी दूसरा पक्ष भी पेश हो गया। मामले की सुनवाई के बाद टीम रवाना कर मामले का निस्तारण करने को कहा। इसके अतिरिक्त गोपालापुर की मंजू देवी ने जलनिकासी पर कुछ लोगों पर व्यवधान करने और रामपुर कुडवा गांव की उर्मिला ने खाते की भूमि पर कुछ लोगों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पैमाइश करवाकर कार्रवाई करने की बात कही। इन मामलों के निस्तारण के लिए भी संयुक्त टीम रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed