{"_id":"6622d1616a01518ddd00de18","slug":"sir-i-got-the-operation-done-for-kidney-stone-three-months-ago-how-will-i-do-my-duty-amethi-news-c-96-1-ame1002-117219-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साहब तीन महीने पहले ही पथरी का ऑपरेशन करवाया, ड्यूटी कैसे करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साहब तीन महीने पहले ही पथरी का ऑपरेशन करवाया, ड्यूटी कैसे करेंगे
Sat, 20 Apr 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी के लिए पत्रों की जांच करते कर्मी
अमेठी सिटी। चुनाव ड्यूटी न करने पड़े, इसके लिए कार्मिक स्वयं को बीमार बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश हुए 41 कार्मियों के बहाने सुनकर डॉक्टर भी हतप्रभ रह गए। सिर्फ छह ड्यूटी करने में अनफिट मिलने के बाद उनकी रिपोर्ट कमेटी ने संस्तुति सहित तैयार की। बड़ी संख्या में आवेदन मिलने के बाद सीडीओ सूरज पटेल ने मेडिकल ग्राउंड पर ड्यूटी कटवाने का आवेदन करने वाली की बोर्ड से जांच करवाने का निर्णय लिया। सीडीओ के निर्देश पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ बद्री प्रसाद अग्रवाल की मौजूदगी में डॉ अभय गोयल, डॉ हनुमान प्रसाद, डॉ अमित यादव, डॉ काजल साहू, डॉ रमेश कुमार व डॉ कुमुद सिंह की कमेटी ने जांच की।
कमेटी के समक्ष प्रस्तुत एक कर्मी ने कहा कि साहब तीन माह पहले पथरी का ऑपरेशन हुआ है कैसे ड्यूटी करेंगे। एक महिला शिक्षिका के पति ने कहा कि साहब पत्नी गर्भवती है। डॉक्टर ने बेड रेस्ट बोला है। पूछा गया कि मरीज कहां है, तो जवाब मिला नहीं आई है। अस्पताल का पर्चा है। पर्चा देख डॉक्टर ने कहा कि इसमें तो कहीं बेड रेस्ट की बात नहीं कही गई है।
इसी बीच एक कर्मी पहुंचा और कहा कि साहब का फोन है बात कर लें। डॉक्टर ने कहा कि बात मत करवाइए। अपनी बीमारी व उससे जुड़े कागज दिखाए। डॉक्टर ने कहा कि आप किस तरह मेडिकल अनफिट है। बताए तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को 41 कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच बोर्ड ने की। जांच के बाद सिर्फ छह कर्मी ही मेडिकल रूप से ड्यूटी करने में अक्षम मिले।