फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir, even after measurement, the encroachment was not removed from Chakmarg

Amethi News: साहब पैमाइश के बाद भी चकमार्ग से नहीं हटवाया अतिक्रमण

Sat, 12 Aug 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sir, even after measurement, the encroachment was not removed from Chakmarg
गौरीगंज(अमेठी)। जमीन विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को सभी थानों में आयोजित संपूर्ण समाधान में हर कोई परेशान दिखा। कोई सरकारी तो कोई निजी भूमि पर हुए अतिक्रमण से परेशान था। अफसरों ने भी सुनवाई कर निस्तारण करने की कोशिश की, लेकिन,नतीजा शून्य ही रहा।
विज्ञापन


जगदीशपुर में एडीएम अर्पित गुप्ता व एएसपी हरेंद्र कुमार ने दिवस में सुनवाई की। दिवस में प्राप्त शिकायतों की सुनवाई करते हुए भूमि विवाद निस्तारण के लिए संयुक्त टीम मौके पर रवाना किया। शिकायत निस्तारण का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने में नायब तहसीलदार शिखर वर्मा व एसएचओ अमर सिंह सुनवाई कर रहे थे। जहां चतुरीपुर मऊ गांव निवासी तेजभान दुबे पेश हुए। कहा कि साहब घर का बंटवारा मार्च 2021 में हो गया था। लेकिन, उसे उसके हिस्से की भूमि से आने-जाने में व्यवधान कर रहे हैं। विरोध करने पर पिटाई करते हैं। इसी बीच बस्तीदेई गांव निवासी कामदशरन ने रोते हुए कहा कि साहब नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता हूं । गांव के कुछ लोग मकान पर ताला लगा कब्जा करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशवापुर गांव निवासी रतीपाल ने कहा कि साहब डीएम के आदेश के बाद भी लोग भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। भूमि से कब्जा हटवा दिया जाए। रोंहसी बुजुर्ग गांव निवासी रामबहोर ने कहा कि एसडीएम कोर्ट के आदेश पर अप्रैल में उनकी भूमि की पैमाइश कर हदबंदी राजस्व टीम ने कराई। गांव के कुछ लोग मेड तोड़ कर दोबार कब्जा कर रहे हैं।
कौहार निवासी उर्मिला जलनिकासी की समस्या दूर कराने के लिए तो सैठा निवासी शांती देवी मेड़बंदी के बाद गांव के कुछ लोगों पर भूमि कब्जा करने व पिटाई करने की बात कहते हुए कार्रवाई करने की मांग की। गौरीगंज में शिकायतों की सुनवाई तो हुई। निस्तारण के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति से फरियादियों के चेहरे पर संतुष्टि का भाव नहीं दिखा।
पीपरपुर में पांच तो रामगंज में आईं तीन शिकायतें
भादर(अमेठी)। पीपरपुर में शनिवार को थाना समाधान दिवस में पांच शिकायतें आई, जिनमें सिर्फ एक का मौके पर निस्तारण किया गया। तीन के लिए टीम गठित कर भेजी गई है। रामगंज थाने पर प्रभारी निरीक्षक पंकज द्विवेदी के सामने तीन शिकायतें आई। सभी मामलों में टीम गठित कर निस्तारण के लिए भेजते हुए दिवस की कागजी कार्रवाई पूरी की गई।


समाधान दिवस में आईं सात शिकायतें
इन्हौना(अमेठी)। शिवरतनगंज थाना में शनिवार समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार तिलोई अमीषा यादव ने की। समाधान दिवस में सात शिकायतें आई थी, जिनमें पांच पुलिस विभाग की तो दो राजस्व विभाग से संबंधित रही। पुलिस विभाग की तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दो पुलिस एवं दो राजस्व की शिकायतों के लिए टीम गठित कर दी गई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed