{"_id":"65e4c76916fd5eec5e08eec4","slug":"silver-coins-found-in-drain-digging-amethi-news-c-96-1-ame1002-114657-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नाली की खोदाई में मिले चांदी के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नाली की खोदाई में मिले चांदी के सिक्के
Mon, 04 Mar 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के तामामऊ गांव में रविवार की देर शाम मनरेगा के तहत नाली खोदाई के दौरान अचानक मजदूरों को चांदी जैसे सिक्के दिखाई पड़े। चांदी के सिक्कों के आपसी बंटवारे को लेकर मजदूर में कहासुनी होनी लगी। इसकी जानकारी पुलिस को हुई।
पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चांदी की धातु जैसे 43 सिक्के बरामद कर उन्हें सील कर दिया, और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया की सभी सिक्कों को सील करते हुए पुरातत्व विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद