फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shrimad Bhagwat Katha inspires good deeds.

Amethi News: सत्कर्म की प्रेरणा देती है श्रीमद्भागवत कथा

Mon, 24 Nov 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha inspires good deeds.
सिंहपुर क्षेत्र के उसरहा गांव में श्रीमद्भागवत सुनतीं महिलाएं। संवाद
अमेठी सिटी। सिंहपुर क्षेत्र के उसरहा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को अयोध्या कालिका धाम पीठाधीश्वर डॉ. शैलेंद्राचार्य महाराज ने जीवन मूल्यों पर आधारित प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य का हृदय संसार रूपी सागर के समान है, जहां अच्छे और बुरे विचार देवता तथा दानव की भांति संघर्ष करते हैं। कथा मनुष्य को मोह-माया से दूर रहते हुए सत्कर्म अपनाने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य के पाप-पुण्य का फल इसी जीवन में मिलता है। इससे मनुष्य को अपने कर्मों का बोध होता है। भक्ति, ज्ञान और वैराग्य को जीवन की त्रिवेणी बताते हुए उन्होंने कहा कि इन मार्गों से व्यक्ति सही दिशा प्राप्त करता है। डॉ. शैलेंद्राचार्य ने बताया कि श्रीकृष्ण की भक्ति पाप विमोचन का मार्ग है। संकट के समय आस्था मनुष्य को दृढ़ बनाती है। ध्रुव की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि धैर्य और समर्पण से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। ध्रुव ने कठोर तप किया और अपनी इच्छा पूर्ण कर भगवान को प्राप्त किया। इससे सीख मिलती है कि कठिनाइयों को अवसर में बदलना चाहिए।
विज्ञापन




प्रह्लाद और नरसिंह अवतार प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अत्याचार समाप्त हो जाता है, मगर भक्ति की शक्ति स्थिर रहती है। भगवान नरसिंह का अवतार प्रह्लाद की रक्षा और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। इस मौके पर बब्बू तिवारी, दीपू शुक्ला, अमरेश तिवारी, बृजेश तिवारी, मो. मासूम, प्रदीप तिवारी, करुणेश अग्निहोत्री, तुषार त्रिवेदी, संतोष दुबे, अविनाश शर्मा, अमरेश कुमार तिवारी एडवोकेट, अखिलेश कुमार तिवारी, अनुपम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed