फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shivlali made her mark in the region by becoming a bank friend

Amethi News: बैंक सखी बनकर शिवलली ने क्षेत्र में बनाई पहचान

Sat, 22 Mar 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shivlali made her mark in the region by becoming a bank friend
अमेठी सिटी। गांधी स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है। समूह की अध्यक्ष ने बैंक सखी बनकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। इससे जहां उन्होंने अपनी आमदनी बढ़ाई है, वहीं दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं।
विज्ञापन



राष्ट्र के आर्थिक विकास में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ रही है। ब्लॉक अमेठी की ग्राम पंचायत लोहरता के गांव अहिरावल निवासी शिवलली यादव गांधी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। वर्ष 2021 में समूह का गठन हुआ। समूह में अध्यक्ष मानी यादव, आशा, ममता यादव, शिवकली, कलावती, प्रभावती, लीलावती, निशा, प्रेमा, जमुना शामिल हैं। वर्ष 2021 में शिवलली बैंक सखी बनीं। शिवलली ने बताया कि इस समय वह ताला ग्रामीण बैंक में बैंक सखी हैं। ब्लॉक अमेठी गौरीगंज में संचालित समूहों को कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) का कार्य देख रही हैं। इस समय दोनों ब्लॉकों के 82 समूहों की सीसीएल बढ़वाई है।
विज्ञापन



शिवलली ने बताया कि उनकी शैक्षिक योग्यता बीए, बीएड है। पहले वह गृहिणी थीं, तब जरूरत पड़ने पर परिजनों से पैसे मांगने पड़ते थे। उन्होंने होम ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया। समूह से जुडने के बाद वह बैंक सखी बनीं। बैंक सखी व होम ट्यूशन कर करीब आठ हजार रुपये की आमदनी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed