फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shiv Kush became president and Surya Pratap became minister

Amethi News: शिवकुश अध्यक्ष व सूर्य प्रताप बने मंत्री

Wed, 30 Apr 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shiv Kush became president and Surya Pratap became minister
बाजार शुकुल में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई चुनाव परिणाम में जीते पदा​धिकारी
बाजारशुकुल (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव और अधिवेशन आयोजित किया गया। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शशांक शुक्ल, जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह, और जिला प्रचार मंत्री शिव प्रताप मिश्र शामिल हुए।
विज्ञापन



अध्यक्ष पद के लिए शिवकुश पांडेय और मंत्री पद के लिए सूर्य प्रताप सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। किसी भी पद के लिए एक से अधिक नामांकन नहीं आए थे, इसलिए चुनाव अधिकारियों ने जांच के बाद दोनों पदों के प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद अध्यक्ष शिवकुश पांडेय ने कहा कि शिक्षक हित की लड़ाई हमेशा लड़ता रहूंगा। साथियों ने दोबारा मुझ पर विश्वास जताया है, मैं पूरी तरह से इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन



निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करने के लिए शिक्षकों ने माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सुरेश शुक्ला, सुधीर शुक्ला, विक्रमादित्य तिवारी, अनूप तिवारी, राहुल, संदीप, पूर्णिमा, बशीर, नेहा, रंजीत, श्याम बहादुर, रेनू वैश्य, किरण कुमारी, रंजन लाल, नरेंद्र त्रिपाठी, हरिओम तिवारी, सतपाल, राजेश, देवेंद्र श्रीवास्तव, पंकज कुमार, राम प्रकाश, श्याम यादव, अजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed