फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven people found corona infected in Amethi

सुस्त हुई कोरोना की रफ्तार मिले मात्र सात संक्रमित

Sun, 08 Nov 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Seven people found corona infected in Amethi
अमेठी। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कोशिश के चलते जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे सुस्त होती जा रही है। शनिवार रात 1,773 लोगों की जांच रिपोर्ट में 1,766 की निगेटिव तो सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को शनिवार देर रात पांच व छह नवंबर को अलग-अलग स्थानों से एंटीजन, ट्रूनॉट व रैपिट टेस्ट विधि से स्वास्थ्य विभाग की ओर से संकलित 1,773 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में सात स्थानीय नगारिक के संक्रमित होने तथा 1,766 की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में सिंहपुर व तिलोई ब्लॉक के दो-दो तथा मुसाफिरखाना शुकुलबाजार व संग्रामपुर ब्लॉक के एक-एक स्थानीय नागरिक शामिल हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती व होम आइसोलेट संक्रमण मुक्त हो चुके संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित क्षेत्र में प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश गठित टीम को देते हुए बचाव संक्रमण मुक्त कार्य करने में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,984 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 2,829 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 27 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 128 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed