फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Selling urea at high prices is looting farmers

Amethi News: महंगे दामों पर बेच रहे यूरिया, लुट रहे किसान

Mon, 23 Jun 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Selling urea at high prices is looting farmers
भादर ​स्थित निजी दुकान पर उपलब्ध यूरिया। संवाद।
अमेठी सिटी। कृषि विभाग का उर्वरक की उपलब्धता का दावा फेल नजर आ रहा है। निजी दुकानदार महंगे दामों पर डीएपी और यूरिया बेचकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों को यूरिया संग सल्फर व जिंक लेने को मजबूर किया जा रहा है। कई निजी दुकानों पर सिर्फ किलो के हिसाब से फुटकर में महंगी खाद बेची जा रही है।
विज्ञापन



गौरीगंज शहर के डाकखाना मोड़ स्थित एक निजी दुकान की पड़ताल की गई तो दुकानदार ने बताया कि बोरी में डीएपी व यूरिया नहीं मिल पाएगी। दुकानदार ने बताया कि फुटकर में ही 30 रुपये किलो डीएपी तो 10 रुपये किलो यूरिया मिल जाएगी। इस हिसाब से 1350 रुपये में मिलने वाली डीएपी की बोरी 1500 रुपये में और 266 रुपये में मिलने वाले बोरी 445 रुपये की मिल रही है। शहर स्थित एक और निजी दुकान की पड़ताल की गई तो दुकान बंद मिली। सरकारी केंद्रों पर भी किसानों को दो बोरी से अधिक यूरिया व डीएपी लेने पर नैनो की बोतल दी जा रही है। कई किसान पैसा कम होने के चलते मायूस लौट गए।
विज्ञापन






सल्फर लोगे तभी मिलेगी यूरिया

भादर (अमेठी)। क्षेत्र के रामगंज स्थित निजी उर्वरक की दुकान पर सोमवार को किसानों से आधार कार्ड लेकर यूरिया बिक्री की जा रही थी। किसानों को यूरिया संग सल्फर लेने को मजबूर किया जा रहा था। कई किसानों ने बताया कि यूरिया 280 रुपये बोरी तो साथ में सल्फर 100 रुपये की दी जा रही है। सल्फर नहीं लेने पर किसानों को यूरिया नहीं दी जा रही है। फुटकर यूरिया लेने वाले किसानों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। फुटकर यूरिया 10 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। दुकान पर डीएपी उपलब्ध नहीं थी। उर्वरक विक्रेता ओम प्रकाश ने बताया की मंगलवार व बुधवार को डीएपी आएगी तो उसकी कीमत निर्धारित की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन





फुटकर में ज्यादा बिक रही यूरिया


जगदीशपुर (अमेठी)। मुसाफिरखाना स्थित निजी उर्वरक की दुकान पर पड़ताल की गई तो वहां किसान नहीं मिले। दुकान पर बैठे युवक ने बताया कि फुटकर में यूरिया 10 रुपये किलो मिल पाएगी। बोरी में यूरिया व डीएपी नहीं है। संचालक गोपी चंद ने बताया कि 266 रुपये बोरी यूरिया की बिक्री की जा रही है। डीएपी नहीं है, उसकी जगह सुपर खाद 500 रुपये में बेची जा रही है। यूरिया की मांग कम है। केवल नर्सरी करने वाले किसान ही फुटकर में यूरिया ले रहे हैं।



निजी दुकानों पर नहीं खाद
सिंहपुर (अमेठी)। क्षेत्र के शिवरतनगंज कस्बे में निजी दो दुकानों की पड़ताल की गई तो खाद नहीं थी। दुकानदार देवेश कुमार ने बताया कि 226 रुपये में यूरिया और 1150 रुपये में डीएपी की बिक्री की जा रही है। चार पांच दिन में खाद मिलने की उम्मीद है।






होगी कार्रवाई
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने कहा कि निर्धारित दर पर ही बिक्री की जानी है। किसी दुकानदार ने अगर यूरिया के साथ कुछ किसान को लेने के लिए मजबूर करता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इस समय जिले के सरकारी व प्राइवेट दुकानों पर यूरिया 17706 एमटी, डीएपी 2104 एमटी, एनपीके 1019 एमटी, सिंगल सुपर फास्फेट 2440 एमटी इफको व प्राइवेट कंपनियों की उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि किसानों को उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed