{"_id":"62239bc582281500f012d8db","slug":"seats-in-trains-full-on-holi-passengers-are-helpless-amethi-news-lko6205233149","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर ट्रेनों में सीटें फुल, मुसाफिर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर ट्रेनों में सीटें फुल, मुसाफिर बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। होली पर्व पर दिल्ली से परदेसियों को घर तक पहुंचाने के लिए संचालित स्पेशल ट्रेन की सुविधा से जिलेवासी वंचित हो गए। उतरेटिया-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित स्पेशन ट्रेन का ठहराव निहालगढ़ में नहीं होगा। वाराणसी-दिल्ली के बीच संचालित स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने के लिए लोगों को मजबूरन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन तक जाना पड़ेगा।
हिंदू समुदाय के प्रमुख पर्वों में शामिल होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। रंगों के पर्व पर सभी ट्रेनों पर सीट फुल हो जाने के बाद रेल विभाग परदेसियों को घर तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित करने में जुटा है। वाराणसी-दिल्ली के बीच सुल्तानपुर वाया उतरेटिया-लखनऊ रेल ट्रैक पर 11 से 20 मार्च प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को दिल्ली से संचालित होकर वाराणसी जाएगी तो 12 से 21 मार्च तक वाराणसी से संचालित होकर दिल्ली के लिए रवाना होगी। लेकिन जिलेवासियों को स्पेशल ट्रेन की सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। संचालित स्पेशल ट्रेन के ठहराव वाले स्टेशनों में जिले के निहालगढ़ को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में स्पेशल ट्रेन से दिल्ली से आने व दिल्ली जाने के लिए परदेसियों के साथ अन्य यात्रियों को सुल्तानपुर स्टेशन की परिक्रमा करने को मजबूर होना पड़ेगा।
रेल विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पेशल ट्रेन का ठहराव मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ और सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर ही होगा। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को लखनऊ या फिर सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर उतर कर अन्य साधनों से अपने घरों को आना व जाना पड़ेगा। कमोवेश यही स्थिति वाराणसी की तरफ से आने-जाने वाले यात्रियों की भी रहेगी। स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेन के निहालगढ़ स्टेशन पर ठहराव संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है। यदि स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन के ठहराव का विभागीय आदेश मिलेगा तो प्रचार-प्रसार कर यात्रियों को जानकारी दी जाएगी।