फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   School locked from 15 days

15 दिनों से स्कूल में पड़ा ताला

Thu, 30 Sep 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
School locked from 15 days
20 : अमेठी : जलमग्न घाटमपुर का प्राथमिक विद्यालय। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी। ब्लॉक भेटुआ के घाटमपुर स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर में अतिवृष्टि का पानी अभी तक जस का तस है। जलभराव के कारण पठन-पाठन कार्य में बाधा आ रही है। सूचना के बावजूद स्थानीय प्रशासन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कर रहा। ऐसे में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के चलते जल भराव की समस्या समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ब्लॉक भेटुआ के घाटमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय व परिसर में बीते 15 दिनों से जलभराव की समस्या बनी है। परिसर में भरे बारिश का पानी दूषित होने से बदबू फैल रही है।
विज्ञापन

ऐसे में संक्रामक बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन स्तर पर अभी तक विद्यालय में जमा पानी को निकलवाए जाने की कोई कवायद नहीं की गई। जलभराव व इससे उपजी समस्या के कारण विद्यालय परिसर में पठन पाठन की व्यवस्था पूरी तरह बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में पंजीकृत हैं 107 बच्चे
प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर में 107 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय में प्रधानाध्यापक उमेश कुमार त्रिपाठी के अलावा एक सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र तैनात हैं। शिक्षामित्र की ड्यूटी आए दिन कोविड वैक्सीनेशन में लग जाती है।

चलाई जा रही मोहल्ला पाठशाला
बीईओ संतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय में जलभराव की समस्या बड़ी है। पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। बताया कि मोहल्ला पाठशाला व ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। कहा कि विद्यालय परिसर से पानी निकलवाने का अनुरोध बीडीओ व एसडीएम से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed