फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Scholarship applications will be scrutinized, officers nominated

Amethi News: छात्रवृत्ति आवेदनों की होगी जांच, नामित हुए अफसर

Mon, 26 Feb 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Scholarship applications will be scrutinized, officers nominated
अमेठी सिटी। विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य में आर्थिक परेशानी से शुल्क प्रतिपूर्ति (छात्रवृत्ति) योजना संचालित होती है। इसके तहत आवेदन के साथ कॉलेज स्तर से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भुगतान की कार्रवाई होनी है। शासन के निर्देश पर पूर्व दशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के मानक, पात्रता समेत अन्य बिन्दुओं की जांच रैंडम के आधार पर होगी। 20 कॉलेजों के लिए तीन अफसरों की टीम गठित की गई है। छह बिंदु पर जांच करते हुए रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। रिपोर्ट के बाद भुगतान प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेज स्तर से सत्यापन कर आवेदन अग्रसारित किए जा चुके हैं। योजना की पारदर्शिता कायम रहे, इसके लिए सीडीओ सूरज पटेल ने गौरीगंज, अमेठी, तिलोई व मुसाफिरखाना तहसील के रैंडम के आधार पर पांच कॉलेजों का चयन करते हुए आवेदित फार्मों में पांच प्रतिशत की जांच करवाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

योजना के तहत अमेठी तहसील के स्कूलों की जांच के लिए एसडीएम, जिला समाज कल्याण अधिकारी व डीपीआरओ को जिम्मेदारी दी है। गौरीगंज तहसील में एसडीएम, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास व सहायक श्रमायुक्त, तिलोई तहसील में एसडीएम, डीआईओएस व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा मुसाफिरखाना में एसडीएम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व डीपीओ की टीम को जिम्मेदारी दी गई है। टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद पारदर्शी ढ़ंग से योजना के पात्र विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति राशि अंतरण की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed