फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sameer Jewellers XI Team Champion

Amethi News: समीर ज्वेलर्स इलेवन टीम चैंपियन

Sat, 14 Feb 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sameer Jewellers XI Team Champion
मुसाफिरखाना। पूरे गुलाम हैदर गांव में आयोजित पीजीएच हैंड्रम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार देर रात हुआ। समीर ज्वेलर्स इलेवन टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला समीर ज्वेलर्स इलेवन टीम और पूरे बस्ती सलमान इलेवन टीम के बीच पांच-पांच ओवर का हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सलमान इलेवन टीम ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 40 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी समीर ज्वेलर्स जवाब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र एक विकेट खोकर चार ओवर में 41 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन




कमेटी मंडल की ओर से विजेता टीम समीर ज्वेलर्स इलेवन को ट्रॉफी के साथ 21,000 रुपये और उपविजेता टीम सलमान इलेवन को ट्रॉफी और 16,000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद अफसर को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। इस मौके मो. जकी, जाहिद उल्ला, अल्ताफ उर्फ छोट्टन, मो. आतिफ, महफूज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed