फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rukhsana won in Rangoli

Amethi News: रंगोली में रुखसाना ने मारी बाजी

Sun, 07 Sep 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rukhsana won in Rangoli
राजकीय हाईस्कूल कंजास में रंगोली तैयार करतीं छात्राएं। संवाद
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल कंजास में शनिवार को मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षिक गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के उपयोगी तरीके बताए। साथ ही प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक टिप्स साझा किए।
विज्ञापन



रंगोली प्रतियोगिता में रुखसाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकिता द्वितीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अनन्या ने अपनी ओजस्वी प्रस्तुति से पहला स्थान हासिल किया और शशि दूसरे स्थान पर रहीं। लेखन प्रतियोगिता में महक ने उत्कृष्ट लेखन प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दीपा मौर्य ने पहला स्थान प्राप्त कर अपनी दक्षता साबित की, जबकि फिरोज ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य सुशीला देवी ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाती हैं। शिक्षकों ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed