फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   RTE: 711 children will get free education in private schools

आरटीई : निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा ग्रहण करेंगे 711 बच्चे

Wed, 28 Feb 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
RTE: 711 children will get free education in private schools
अमेठी सिटी। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहले चरण में 711 छात्रों को निजी स्कूलों में सीटें आवंटित हुई हैं। आवेदन करने वाले 1,159 बच्चों में से जांच में विभिन्न कारणों 560 को अपात्र पाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने नियमानुसार लॉटरी चयन किया गया। इन बच्चों को छह मार्च तक दाखिला लेना होगा। इसमें से बड़ी संख्या में अभिभावकों ने कुछ चुनिंदा स्कूलों में आवेदन किया था, ऐसे में दूसरे स्कूलों में सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस बार निजी स्कूलों में करीब 428 स्कूल के 3240 सीटों पर दाखिले होने हैं। 20 जनवरी से 18 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया चली। इसमें 1159 अभिभावकों ने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया। दस्तावेज सही नहीं पाए जाने पर 560 छात्रों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए। बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने ग्राम पंचायत और वार्ड से बाहर आवेदन किया, या फिर दूसरे जिले का आधार कार्ड लगाया है।
विज्ञापन

लॉटरी सिस्टम से आवंटित की गईं सीटें
जांच के बाद केवल 711 छात्रों के ही आवेदन सही पाए गए। अब इन छात्रों को लॉटरी सिस्टम के जरिए सीटें आवंटित की गई हैं। इसमें से 119 स्कूलों में ही छात्रों को सीट आवंटित हुई। लॉटरी सिस्टम के बाद बेसिक शिक्षा विभाग जिला स्तरीय कमेटी से अनुमोदन प्राप्त कर प्रवेश दिलाने की कोशिश में जुटा है। जिला समन्वय बालिका शिक्षा प्रवीण सिंह ने बताया कि पहले चरण में नाम आने वाले विद्यार्थियों को छह मार्च तक दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण की प्रक्रिया एक मार्च से
दूसरे चरण के लिए एक से 30 मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। एक से सात अप्रैल तक आवेदनों का सत्यापन होगा। आठ अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी और 17 अप्रैल तक प्रवेश लिए जाएंगे। तीसरे चरण के लिए 16 अप्रैल से आठ मई तक आवेदन होंगे। 15 मई तक सत्यापन की प्रक्रिया होगी और 16 मई को लॉटरी निकाली जाएगी। 23 मई तक दाखिले होंगे। चौथे और अंतिम चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।


नियमानुसार जांच के बाद हुआ चयन
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि पहले चरण की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। चयनित बच्चों को नियमानुसार प्रवेश दिलाते हुए योजना से लाभान्वित किया जाएगा। वंचित पात्र परिवार के लोग दूसरे चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद नियमानुसार आरक्षित सीट पर प्रवेश दिलाते हुए नि:शुल्क शिक्षा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed