फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Robber arrested

हत्थे चढ़ा अंतरजनपदीय लुटेरा

Thu, 04 Mar 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Robber arrested
गौरीगंज (अमेठी)। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंगलवार देर शाम एसओ कमरौली ने एक अंतरजनपदीय शातिर लुटेरे को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा व कारतूस के साथ ही लूटे गए 21 मोबाइल फोन मिले। हालांकि इस दौरान एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमरौली शिवाकांत पांडेय मंगलवार देर शाम गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर ने उन्हें कठौरा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप बाइक के साथ दो बदमाशों के मौजूद होने की सूचना दी। इस पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसओ ने मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा व कारतूस तथा लूट के 21 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुए। बदमाश की पहचान जिला बाराबंकी थाना सुबेहा के गांव बेलन का पुरवा निवासी अभिषेक सिंह के रूप में हुई। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को आरोपी ने कठौरा स्थित हनुमान मंदिर के पास एक महिला पर तमंचा तानकर उसका मोबाइल व 1,800 रुपये छीन लिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि ये लोग कई जिलों में लूट, चोरी व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। फरार हुए बदमाश की पहचान हो गई है। इस मौके पर एएसपी दयाराम सरोज, सीओ मुसाफिरखाना मनोज कुमार व एसओ शिवाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed