फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Roasting and faults increased the power crisis

Amethi News: रोस्टिंग और फॉल्ट ने बढ़ाया बिजली संकट

Tue, 22 Sep 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Roasting and faults increased the power crisis
अमेठी शहर में बिजली लाइन की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी।स्रोत- ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। इमरजेंसी रोस्टिंग, लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग से जिले में बिजली संकट गहरा गया। रविवार रात से सोमवार तक अलग-अलग क्षेत्रों में चार से आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही। 3.67 लाख कनेक्शनधारक परिवारों को परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी और उमस में पंखे-कूलर बंद रहे। पानी की मोटर नहीं चल सकी और ऑनलाइन कामकाज व छोटे कारोबार प्रभावित हुए।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर रविवार रात करीब दो घंटे बिजली गुल रही। सोमवार को दिनभर ट्रिपिंग होती रही। करपिया उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में रविवार रात और सोमवार सुबह करीब साढ़े सात घंटे आपूर्ति बाधित रही। टिकरिया, पनियार, थौरी, बहोरखा, मुसाफिरखाना, बरनाटीकर, मऊ और जामो उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में चार से आठ घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। तिलोई खंड में रविवार रात से करीब आठ घंटे बिजली ठप रही।
विज्ञापन


सेमरौता, जायस और तिलोई उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में कई बार बिजली गुल हुई। फुरसतगंज के डिघिया फीडर में ब्लास्ट से तीन फीडर प्रभावित हुए। इससे 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को करीब सात घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। जगदीशपुर खंड में इन्हौंना, वारिशगंज, दखिनवारा, शुकुल बाजार, सित्थन, महोना और जगदीशपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में रविवार रात आठ घंटे से अधिक कटौती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी वितरण खंड के पीठीपुर, खेरौना, बेनीपुर, अमेठी, पीपरपुर, भेटुआ, एचएएल, शुकुलपुर, बड़गांव और भादर उपकेंद्रों में भी चार से छह घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। विश्वनाथ वर्मा ने बताया कि बिजली न आने से पानी की मोटर नहीं चल सकी।

गोकुलेश तिवारी ने कहा कि कटौती से छोटे कारोबार पर असर पड़ा। कमलदेव मिश्र ने बताया कि धान की सिंचाई में दिक्कत हो रही है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल से होने वाली इमरजेंसी रोस्टिंग के अलावा स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है।


धौरहरा फीडर ब्रेकडाउन से 10 गांवों की आपूर्ति ठप

शुकुलपुर उपकेंद्र से रविवार रात 1:10 बजे खौंपुर और धौरहरा फीडर ब्रेकडाउन हो गए। धौरहरा फीडर से जुड़े करीब 10 गांवों के 50 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। आपूर्ति बहाल करने के लिए फीडर को खौंपुर से जोड़ा गया, लेकिन ओवरलोड होने से आपूर्ति फिर ठप हो गई। कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त करने के साथ चार नए बिजली खंभे लगाए। जेई रामरतन प्रजापति ने बताया कि सोमवार देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई।

अमेठी शहर में बिजली लाइन की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी।स्रोत- ऊर्जा निगम

अमेठी शहर में बिजली लाइन की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी।स्रोत- ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed