{"_id":"5f67822b8ebc3e099d517e24","slug":"road-will-be-built-to-the-home-of-players-who-win-gold-medal-amethi-news-lko5411234125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के घर तक बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के घर तक बनेगी सड़क
विज्ञापन
अमेठी। इंटरनेशनल, नेशनल व स्टेट लेवल की खेल प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के घर तक पीडब्ल्यूडी पक्की सड़क का निर्माण कराएगा। सड़क का निर्माण मेजर ध्यानचंद योजना के तहत होगा। इस बारे में शासन का निर्देश मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी खेल विभाग के माध्यम से खिलाड़ियों का ब्यौरा एकत्र कराने में जुटा है।
शासन ने पिछले दिनों ऐसे खिलाड़ियों के घर तक डामर रोड बनाने का निर्णय लिया था जिन्होंने इंटरनेशनल, नेशनल व स्टेट लेवल की खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया हो। शासन का निर्देश व खेल निदेशालय की ओर से जारी पत्र मिलने के बाद जिले में भी इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिला क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ियों के घर तक मेजर ध्यानचंद योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कराया जाना है।
उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी वंचित नहीं रह जाए इसके लिए अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अपना नाम-पता सहित बायोडाटा, खेल सर्टिफिकेट की छाया प्रति 21 सितंबर 2020 तक कार्यालय दिवस में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी को उपलब्ध कराएं। जिससे उनके अभिलेख समय से निदेशालय भेजे जा सकें।