{"_id":"68bc87b4ee9576b5690a0477","slug":"road-constructed-at-a-cost-of-rs-27-crores-collapsed-within-five-months-amethi-news-c-96-1-ame1022-147920-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच महीने में धंसी 27 करोड़ रुपये से बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच महीने में धंसी 27 करोड़ रुपये से बनी सड़क
Sun, 07 Sep 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर। 27 करोड़ रुपये से बनी सड़क पांच महीने में ही जगह-जगह धंसने लगी है। स्थानीय लोगों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निर्माण में अनियमितता की जांच कराने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अफसर जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
क्षेत्र के इन्हौंना से सेमरौता तक 10 किलोमीटर 700 मीटर सड़क का निर्माण 27 करोड़ 19 लाख रुपये से कराया गया है। बनने के बाद से ही सड़क जगह-जगह धंसने लगी तो लोग गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे। आलम यह है कि पांच माह में ही सड़क में गड्ढे हो गए हैं। परसौना के दिलीप यादव, इन्हौंना के प्रभात द्विवेदी का कहना है कि सड़क निर्माण में कार्यदायी संस्था ने मानक की अनदेखी की है। इन्हौंना के जयकांत श्रीवास्तव और बेहटा उसरहा के अतुल शुक्ला का कहना है कि ठेकेदार ने बिना पुरानी सड़क को तोड़े बड़ी सफेद गिट्टी डाल दी। इसकी कुटाई भी ठीक से नहीं हुई और डामरीकरण कर दिया गया।
गुमिया ड्रेन के पास परसौना मार्ग के निकट सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया है। विभागीय अधिकारी और कार्यदायी संस्था इसे लेकर चुप हैं। स्थानीय लोगों ने शिकायत करते हुए सड़क दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।