फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Result will be updated immediately on Encore

एनकॉर पर तत्काल अपडेट होगा परिणाम

Tue, 08 Mar 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Result will be updated immediately on Encore
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा मतगणना के दौरान परिणाम की जानकारी के लिए 14 टेबल की गणना पूरी होने का इंतजार नहीं करना होगा। आयोग की ओर से लांच एनकॉर साइट पर लोगों को प्रत्येक टेबल पर किसी भी बूथ की मतगणना पूरी होते ही परिणाम की जानकारी मिल जाएगी। लोगों को तत्काल परिणाम की जानकारी मिल सके इसके लिए टेबलवार गणना पूरी होने के साथ ही उसे तत्काल इस साइट पर वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश कार्मिकों को दिया गया है। आयोग की ओर से यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है।
विज्ञापन

जिले के चार विधानसभा क्षेत्र (गौरीगंज, अमेठी, तिलोई व जगदीशपुर) के मतों की गिनती का कार्य 10 मार्च को शहर स्थित दो पीजी कॉलेजों में होगा। गौरीगंज व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज तो अमेठी व तिलोई विधानसभा क्षेत्र की मतगणना मनीषी महिला पीजी कॉलेज में होगी। इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में निर्धारित दो-दो कक्षों के 14-14 टेबलों पर गौरीगंज के 404 बूथों पर 99,560 पुरुष व 1,02,591 महिला समेत 2,02,152 मतों की गिनती 29 राउंड में तो जगदीशपुर के 424 बूथों पर 1,01,336 पुरुष तो 1,01,820 महिला समेत कुल पड़े 2,03,125 मतों की गिनती 31 राउंड में पूरी होगी। इसी तरह मनीषी महिला पीजी कॉलेज में तिलोई विधानसभा क्षेत्र के 396 बूथों पर 1,01,760 पुरुष व 1,03,249 महिला समेत 2,05,010 मतदाताओं तो अमेठी के 396 बूथों पर 93,585 पुरुष व 95,397 महिला समेत 1,88,982 मतों की गिनती 29-29 राउंड में पूरी होगी।
विज्ञापन

मतदान के बाद मतगणना कार्य को पारदर्शी बनाया जा सके इसके लिए निर्वाचन आयोग लगातार सक्रिय बना है। मतदान प्रक्रिया में सुधार को लेकर जहां विभिन्न ठोस कदम उठाए गए हैं वहीं लोगों को मतगणना परिणाम जानने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़े इसके लिए नई पहल की है। पहली बार मतगणना एनकॉर साइट पर अपडेट होगी। नई व्यवस्था के तहत जिस भी टेबल पर मतगणना का कार्य पूरा होगा, उसे गणना कार्मिक तत्काल एनकॉर साइट पर अपडेट कर देंगे। इससे न सिर्फ परिणाम की जानकारी तत्काल आयोग को हो जाएगी बल्कि आमजन को भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले यह थी व्यवस्था
पहले प्रपत्र व मतगणना कर्मी मतों का विवरण पर्यवेक्षक को देते थे, जो कि उसे सत्यापित कर निर्वाचन अधिकारी को देते थे। इसके बाद इसे आयोग की वेबसाइट पर फीड किया जाता था। इसके बाद इसकी जानकारी आमजन को दी जाती थी। इस तरह पहले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में सभी टेबल की एक राउंड मतगणना पूरी होने के बाद ही रिजल्ट घोषित होता था।
पल-पल अपडेट होगा परिणाम
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट फाल्गुनी सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश पर एनकॉर वेबसाइट पर टेबलवार गणना परिणाम अपलोड किया जाता रहेगा। इसके लिए पूरे राउंड की गणना पूरी होने के बाद परिणाम जारी होने के बजाए अपडेट की जानकारी तत्काल आमजन को भी होती रहेगी। इसके लिए राउंड पूरा होने का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।

परिणाम के लिए नहीं करना होगा इंतजार
एडीएम राजकुमार दुबे ने बताया कि मतगणना की पल-पल की खबर आमजन तक सुचारु रूप से पहुंचती रहे, इसके लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार एनकॉर साइट पर अपडेट किया जाता रहेगा। जिस भी टेबल पर मतगणना पूरी होगी, उसका अपडेट एनकॉर साइट पर मिल जाएगा। इससे जहां गणना की सही जानकारी लोगों को मिल जाएगी वहीं गणना परिसर के आस-पास लोगों का जमावड़ा नहीं होगा। योजना से गणना कार्य पूरी तरह पारदर्शी ढ़ंग से प्रदर्शित होगा तो गणना में गड़बड़ी की आशंका भी नहीं रहेगी। एनकॉर पर परिणाम अपलोड करने की जिम्मेदारी एनआईसी के शिशिर सक्सेना को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed