{"_id":"65e4c7a8a78ee70f6b087f64","slug":"responsibility-assigned-to-officials-and-workers-amethi-news-c-96-1-ame1002-114653-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
Mon, 04 Mar 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारी देने के साथ रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया गया। रविवार को शहर स्थित डाक बंगला परिसर में जिला प्रभारी शंकर गिरी, लोकसभा विस्तारक सहदेव व अमेठी विधानसभा प्रभारी सुभाष की मौजूदगी में चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। जिसमें मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह लगने के निर्देश दिए गए। सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को उपलब्धियां बताने के साथ ही जोड़ने की बात कही गई। जिला प्रभारी ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव के संबंध में जिम्मेदारी सौंपी।
बूथ स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू, जिला महामंत्री सुधांशु शक्ल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विषुव मिश्र, आशा बाजपेई, देव नारायण तिवारी, मनोज तिवारी, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बूथ स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू, जिला महामंत्री सुधांशु शक्ल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विषुव मिश्र, आशा बाजपेई, देव नारायण तिवारी, मनोज तिवारी, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन