फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Remove the confusion spread by the opposition: Dharmpal

विपक्ष के फैलाए भ्रम को दूर करें : धर्मपाल

Mon, 05 May 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 05 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Remove the confusion spread by the opposition: Dharmpal
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मंचासीन अति​थि। पार्टी
अमेठी सिटी। गौरीगंज शहर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को अनुसूचित मोर्चा एवं वर्तमान, निवर्तमान और पूर्व मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दो सत्रों की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की।
विज्ञापन



प्रथम सत्र में अनुसूचित मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि विपक्ष अनुसूचित समाज को भ्रमित करने के लिए बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने डॉ. आंबेडकर का अपमान किया, आज वही संविधान की पुस्तक लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने आंबेडकर को लोकसभा चुनाव में हराया, उन्हें संसद में नहीं घुसने दिया और उनकी मृत्यु के बाद अंत्येष्टि स्थल तक नहीं दिया। वही आज उनके नाम पर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन



धर्मपाल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थ स्थलों का विकास कर अनुसूचित समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विपक्ष के फैलाए भ्रम को दूर करें और सच्चाई जन-जन तक पहुंचाएं। इस सत्र का संचालन मनोज पासी ने किया। द्वितीय सत्र में धर्मपाल ने वर्तमान, निवर्तमान और पूर्व मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की आज की बुलंदी पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संगठन का मूल मंत्र है, हर काम के लिए कार्यकर्ता, हर कार्यकर्ता के लिए काम।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि बूथ स्तर तक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर उनके अनुभव का लाभ लिया जाए और निरंतर संवाद बनाए रखा जाए। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, रामकृष्ण भारती, जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी, प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह अमर सिंह, अशोक मौर्य, महेश सोनकर, ओंकारनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed