{"_id":"63b06d6feafd237db11a5e86","slug":"received-2661-metric-tonnes-of-urea-from-iffco-amethi-news-lko66439474","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जिले में समाप्त हुई यूरिया उर्वरक की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जिले में समाप्त हुई यूरिया उर्वरक की किल्लत
विज्ञापन
अमेठी। रबी सीजन में किसानों को यूरिया अब आसानी से उपलब्ध होगी। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर इफको की 2,661 मीट्रिक टन यूरिया की रैक पहुंच गई है। कृषि विभाग ने 76 समितियों व 36 इफको केंद्र के साथ 499 निजी उर्वरक बिक्री केंद्र पर आपूर्ति करते हुए वितरण शुरू करा दिया है।
जिले में 1,29,526 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, 1,549 हेक्टेयर भूमि में जौ व 8,301 हेक्टेयर में सरसों की बुआई की गई है। इसी तरह 3,187 हेक्टेयर में चना, 6,236 हेक्टेयर में मटर, 2,315 हेक्टेयर में मसूर तथा 105 हेक्टेयर में फसल की बुआई हुई है। नवंबर व दिसंबर माह में फसलों की बुआई के बाद इन दिनों किसान सिंचाई के साथ फसलों में ट्रॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया का छिड़काव करने में जुटे हैं।
रबी सीजन की फसलों की ट्रॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया की जरूरत होती है। ऐसे में जिले के किसान कई दिनों से यूरिया की कमी से परेशान थे।
किसानों की यह परेशानी शनिवार को दूर हो गई। इफको की 2,690 एमटी (53,800 बोरी) यूरिया गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को पहुंची। इसके बाद कृषि विभाग ने सभी 76 पंजीकृत साधन सहकारी समिति व 36 इफको बिक्री केंद्र को मांग के अनुसार यूरिया आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
किसानों को यूरिया की किल्लत नहीं हो इसके लिए उत्तमवीर कंपनी की 643 एमटी, डॉ. फसल कंपनी की 420 एमटी, शक्तिमान कंपनी की 3000 एमटी, नर्मदा कंपनी की 500 एमटी यूरिया की आपूर्ति भी जिले को मिली है। इसकी बिक्री पंजीकृत 18 थोक विक्रेताओं व 499 फुटकर विक्रेताओं के माध्यम से कराई जाएगी। जिले को प्राप्त निजी कंपनियों की यूरिया को भी कृषि विभाग दुकानवार आवंटित कर किसानों तक पहुंचाने की कोशिश में जुटा है।