{"_id":"68e01eff18a9459b400c9fc5","slug":"ravana-was-burnt-to-ashes-and-there-were-cheers-for-lord-rama-amethi-news-c-96-1-ame1022-149646-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: धू-धू कर जला रावण, लगे श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: धू-धू कर जला रावण, लगे श्रीराम के जयकारे
Sat, 04 Oct 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के रामलीला मैदान में विजयादशमी पर्व पर रावण दहन। -संवाद
अमेठी सिटी। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। राम-रावण युद्ध मंचन के बाद भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच रावण के पुतलाें का दहन किया गया। ग्रामीण अंचल में लगे मेलों में भीड़ रही। बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया।
गौरीगंज के सैंठा तिराहा स्थित रामलीला मैदान में विजयदशमी पर मेला लगा। शाम को रावण के पुतले का दहन किया गया। अमेठी के रामलीला मैदान में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही कस्बे में राम दरबार की झांकी निकाली। आरती के बाद कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। वध के बाद रावण का पतला धू-धूकर जल उठा। इस बीच पूरा रामलीला मैदान भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद आतिशबाजी हुई।
संग्रामपुर के जोगा अम्मरपुर मेले में रावण का दहन किया गया। शीतलागंज बाजार, कालिकन धाम, बरदहिया, अम्मरपुर, करौंदी व मेला का बगिया, विशेषरगंज आदि स्थानों पर मेले लगे। मेले में लोगों की भीड़ जुटी रही। इसी बीच अचानक बारिश होने से बच्चों का उत्साह कुछ फीका पड़ गया और मेले की रौनक पर असर दिखाई दिया। जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, फुरसतगंज, बाजार शुकुल, सिंहपुर, शाहगढ़, भादर, तिलोई क्षेत्र में दशहरा मेले में भीड़ उमड़ी। मुसाफिरखाना में डीएम संजय चौहान और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मेला स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।